Muzaffarnagar: छत से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Muzaffarnagar
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:19 AM
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
Muzaffarnagar News
पुलिस के अनुसार, ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में दीपक की 24 वर्षीय पत्नी रूपा संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि विवाहिता का शव छत से लटका हुआ मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस बीच, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता ओमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न किए जाने के कारण उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।
सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
हालांकि, ससुराल वालों का कहना है कि रूपा ने आत्महत्या की है और उसका शव उसके कमरे में छत से लटका मिला था। रूपा की दीपक के साथ 2020 में शादी हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।