
Muzaffarnagar News : जनपद मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने व अपराध को नियंत्रित करने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसने वाले एसएसपी SSP अभिषेक यादव को लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi के द्वारा गैलेंट्री अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी SP city के रूप में तैनात रहे वर्तमान में प्रतापगढ के पुलिस अधीक्षक SP सतपाल अंतिल को सम्मानित किया गया है। शहर कोतवाली की खालापार चौकी प्रभारी एस आई प्रवेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अन्य पुलिस अधिकारियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।