मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान के 19 वर्षीय इकलौते बेटे रोहन राठी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहन बुधवार शाम दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान के 19 वर्षीय इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी में गुरुवार सुबह खेत के पास युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव के प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी के रूप में हुई है। रोहन एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। UP News
जानकारी के मुताबिक रोहन बुधवार शाम भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा में अपने दोस्त के यहां आयोजित जन्मदिन की पार्टी में गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार को चिंता हुई। रिपोर्टों के अनुसार, रात में रोहन के पिता विवेक राठी ने उसके दोस्तों से फोन पर संपर्क किया। परिवार का कहना है कि पिता ने बेटे को घर भेजने के लिए कहा था, लेकिन दोस्तों की ओर से बताया गया कि रोहन रात में वहीं रुकेगा और सुबह घर आ जाएगा। गुरुवार सुबह गांव के कुछ बच्चों और ग्रामीणों ने हरेटी क्षेत्र में खेत के पास युवक का शव पड़ा देखा। सूचना गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान रोहन राठी के रूप में हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। UP News
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रोहन पार्टी से कब निकला, उसके साथ कौन-कौन लोग थे और घर जाने के बजाय वह हरेटी के जंगल तक कैसे पहुंचा। UP News
विज्ञापन