MUJAFFARPUR NEWS: चार साल की बच्ची से बलात्कार, मामला दर्ज
MUJAFFARPUR NEWS
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:26 PM
MUJAFFARPUR NEWS: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के भौरा कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में चार साल की बच्ची से एक युवक ने बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
MUJAFFARPUR NEWS
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शुक्रवार की है और आरोपी अंकुर (21) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंकुर पीड़िता का पड़ोसी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।