Nagar Nikaay Chunav : मतपत्र से हो नगर निगम में मेयर का चुनाव : मायावती
Election of Mayor in Municipal Corporation should be done through ballot: Mayawati
भारत
चेतना मंच
10 Apr 2023 10:43 PM
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव भी मतपत्र से कराए जाएं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगर निगमों और महापौरों के चुनाव ईवीएम से नहीं, बल्कि मतपत्रों से ही कराए जाएं। यह हमारी सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग है।
Nagar Nikaay Chunav
ईवीएम से होंगे मेयर और पार्षदों के चुनाव
राज्य के चुनाव अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार 17 महापौरों, 1420 पार्षदों के चुनाव ईवीएम से होंगे, जबकि नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्षों, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्यों, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के चुनाव मतपत्र के जरिए होंगे।
मायावती ने कहा कि बसपा ने यह चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ने का फैसला किया है, ताकि राज्य में नगर निकाय स्तर पर समाज के सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा जा सके।
Nagar Nikaay Chunav
चुनाव आयुक्त ने जारी की अधिसूचना
नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुये कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया था कि चुनाव दो चरणों में चार तथा 11 मई को होंगे। जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी। उन्होंने बताया था कि राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे। उन्होंने बताया था कि 17 महापौरों, 1420 पार्षदों, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्षों, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्यों, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होंगे।
उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर,गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में होगा।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।