
Nagar Nikay Chunav / लखनऊ। नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवारों के नामों की सूची को अंतिम रुप देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज दिल्ली जाएंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में होने वाली इस बैठक पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ उम्मीदवारों को लेकर मंथन होगा।
आपको बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। नगर के चुनाव में भाजपा किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहती है। जिसे लेकर पार्टी में कई स्तर पर कैडिंडेट को टिकट देने पर मंथन हो रहा है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश भी दिए थे कि कोई भी नेता-मंत्री अपने रिश्तेदारों को टिकट देने की सिफारिश न करें।
बताया जा रहा है कि बीजेपी पहले चरण की लिस्ट आज जारी कर सकती है। लंबे समय से पहले चरण के दावेदारों के नाम पर मंथन हो रहा है। 3-3 नामों के पैनल पर स्क्रीनिंग कमेटी ने मंथन किया। जिसपर आज आलाकमान की अंतिम मुहर लगना बाकि है। जिसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह दिल्ली जाएंगे।