विज्ञापन
UP News : मामला सामने आने के बाद तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

UP News : बुलंदशहर जिले के एक हनुमान मंदिर में कथित कथित तौर पर नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
औरंगाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
पीटीआई-भाषा के मुताबिक पुलिस ने बुधवार (2 जून) को बताया कि 31 मई को असर मोहम्मद अपने साथी नजर मोहम्मद व अन्य के साथ औलीना गांव में राजमिस्त्री का काम करने के लिए राजकुमार नामक व्यक्ति के घर आया था। UP News
लंच ब्रेक में पढ़ी नमाज
कुछ देर काम करने के बाद मजदूरों ने लंच के लिए आराम किया, इस दौरान कथित तौर पर असर मोहम्मद ने हल्की बारिश के बीच मंदिर के अंदर नमाज अदा की। उस समय नजर मोहम्मद भी वहां मौजूद था।
ग्रामीणों में आक्रोश
नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को घटना प्रथम दृष्टया सही लगी।
क्या था नमाज पढ़ने का मकसद?
पुलिस के मुताबिक हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का उद्देश्य पूजा स्थल को अपवित्र करके हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। UP News
विज्ञापन