विज्ञापन
UP News: पुलिस अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइंस और जिला प्रशासन के आदेशों का हवाला देते हुए समझाया कि सार्वजनिक सड़क पर नमाज न पढ़ें। फिर भी कुछ लोगों ने नमाप पढ़ी।

UP News: बिजनौर में सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में अब प्रशासन ने एक्शन लिया है । पुलिस ने 15 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बकरीद (28 मई) के मौके पर ईदगाह के बाहर सार्वजनिक सड़क पर नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे थे, सुबह लगभग 6:45 बजे कुछ लोग ईदगाह परिसर से बाहर निकलकर सड़क किनारे बैठ गए।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शासन की गाइडलाइंस और जिला प्रशासन के आदेशों का हवाला देते हुए उन्हें समझाया कि सार्वजनिक सड़क पर नमाज न पढ़ें। हालांकि, समझाने के बावजूद कुछ लोगों ने आदेशों की अवहेलना की और सड़क पर नमाज अदा कर दी।
नमाज का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
सड़क नमाज अदा करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर भीड़ जुटाना और सरकारी आदेशों का उल्लंघन करना गलत है। त्योहार के मौके पर शांति, कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखना प्राथमिकता है। प्रशासन ने साफ किया कि धार्मिक आयोजनों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सार्वभौम है. सबके लिए समान रूप से लागू होता है।"
सीएम योगी ने ये भी कहा, "कानून का राज होगा। कानून के राज को सबके लिए समान रूप से लागू करेंगे। नमाज पढ़नी आवश्यक है। आप शिफ्ट में पढ़िए। हम उसको रोकेंगे नहीं। लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए एक आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक सामान्य नागरिक के लिए, एक व्यापारी के लिए हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे. सरकार का नियम सार्वभौम है. सबके लिए समान रूप से लागू होता है।" UP News
विज्ञापन