विज्ञापन
NEET-UG री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दिन छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापसी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

UP News : NEET-UG री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दिन छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापसी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने संयुक्त रूप से विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 21 जून को गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज रूट पर विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी इसका लाभ उठा सकें। UP News
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि NEET अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोरखपुर और लखनऊ के बीच चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए छात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। गोरखपुर से चलने वाली विशेष ट्रेन सुबह तड़के रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज और बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को लखनऊ से गोरखपुर के लिए वापसी ट्रेन भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिससे छात्रों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें। रेलवे ने इन ट्रेनों में 10-10 सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। UP News
NEET परीक्षा में शामिल होने वाले पूर्वांचल के छात्रों को राहत देते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने वाराणसी और प्रयागराज के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की होंगी, जिससे छात्र बिना अतिरिक्त औपचारिकताओं के यात्रा कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिन संभावित भीड़ को देखते हुए एक ट्रेन में 11 तथा दूसरी में 14 कोच लगाए जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सीट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि विशेष ट्रेनों के संचालन से हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी। हर वर्ष परीक्षा के दौरान ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अतिरिक्त रेल सेवाएं छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। UP News
विज्ञापन