विज्ञापन
लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

UP News : लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनने की पूरी संभावना है और भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।
UP News
नवीन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं और लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे विपक्ष के झांसे में न आएं और केवल विकास एजेंडे पर फोकस करें। अपने संबोधन में उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का आधार बूथ स्तर का नेटवर्क है, इसलिए कार्यकतार्ओं को गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को हर घर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाए।
UP News
सूत्रों और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दौरा पूरी तरह से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक समीक्षा पर केंद्रित है। इसमें राज्य इकाई की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
नितिन नवीन का यह दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यह यूपी में पार्टी की चुनावी रणनीति को नया दिशा देने और कार्यकतार्ओं में ऊर्जा भरने के उद्देश्य से किया गया है।
UP News
विज्ञापन