Sanjay Nishad: हिंदी नहीं आती तो देश में कोई जगह नहीं, संजय निषाद का विवादित बयान
UP minister Sanjay Nishad
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:12 PM
Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद (UP Minister Sanjay Nishad) ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 'जो लोग हिंदी से प्यार नहीं करते हैं उन्हें विदेशी माना जाएगा और जो हिंदी भाषा नहीं बोलते हैं उन्हें देश छोड़ देना चाहिए'. इस पर विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) 'निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल' के प्रमुख हैं जिसे आमतौर पर निषाद पार्टी के रूप में जाना जाता है, जो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है.
>> यह भी पढ़े:- Yogi Government: योगी आदित्यनाथ को UP की कमान संभाले हुआ एक महीना पूरा, लिए ये बड़े फैसले“जो भारत में रहना चाहते हैं उन्हें हिंदी से प्यार करना होगा. यदि आपको हिंदी पसंद नहीं है तो यह मान लिया जाएगा कि आप विदेशी हैं या विदेशी शक्तियों से जुड़े हुए हैं. हम क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यह देश एक है, और भारत का संविधान कहता है कि भारत 'हिंदुस्तान' है, जिसका मतलब हिंदी बोलने वालों के लिए जगह है.">> यह भी पढ़े:- Karnataka COVID-19 Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर्नाटक में लागू किए लौटा पाबंदिया“हिंदुस्तान में उन लोगों के लिए जगह नहीं है जो हिंदी नहीं बोलते हैं. उन्हें यह देश छोड़कर कहीं और जाना चाहिए.'
आपको बता दू, निषाद की टिप्पणी भाषा की बहस (language debate) पर एक मीडिया प्रश्न के जवाब में थी, जो हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच एक ट्विटर एक्सचेंज के बाद फिर से शुरू हो गई.
>> यह भी पढ़े:- Yogi Government: 3 मई को ईद और अक्षय तृतीया एक साथ, योगी सरकार ने जारी की ये हिदायत
निषाद पार्टी (Sanjay Nishad) प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदी बोलने से इंकार कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "ऐसे लोग देश में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं... लेकिन लोग उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।"