NOIDA NEWS: ग्रेटर नोएडा। नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आए दिन किशोरी के साथ छेडख़ानी की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
NOIDA NEWS
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि चिपियाना में सब्जी के ठेले लगाने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाला कपिल नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। आए दिन वह उसकी सब्जी की दुकान पर आकर उसकी बेटी पर छींटाकशी करता है।
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।