Noida News : शोहरतगढ़ में लंबित विद्युत कार्य को जल्द पूरा कराएं : विनय वर्मा
भारत
चेतना मंच
23 Jan 2023 11:58 PM
Noida News : नोएडा /शोहरतगढ़ । अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता तथा शोहरतगढ़ विधानसभा (Shohratgarh Assembly) क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा (Vinay Verma) ने विधानसभा क्षेत्र में अधूरे विद्युत कार्य कराने के लिए ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) महेश गुप्ता (Mahesh Gupta) को एक ज्ञापन सौंपा। उनके ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीविनिलि) के प्रबंध निदेशक को तुरंत लंबित कार्य कराने के निर्देश जारी कर दिए।
Noida News :
ज्ञापन में विधायक विनय वर्मा (Vinay Verma) ने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कराने की योजना पर अभी तक कितने प्रस्तावित गांव में क्या प्रगति हुई है, पुराने जर्जर उप केंद्रों के पुनर्निर्माण एवं उच्चीकृत करने के लिए क्या योजना है, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए, उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सबस्टेशन का टेंडर विनय कुमार सिंह (यूपीपीटीएल) को लगभग 1 वर्ष पूर्व दिया गया था, किंतु 1 वर्ष बाद अभी तक सब स्टेशन के निर्माण में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूछने पर विद्युत विभाग आए दिन कोई न कोई बहाना बनाकर टाल-मटोल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसा करके विभाग सरकार की योजना के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अपर मुख्य सचिव से मांग की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लंबित चल रहे कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू कराने के निर्देश जारी किए जाएं।