Noida News : 10 लाख के साथ चार गिरफ्तार, हवाला से जुड़े हो सकते हैं तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
08 May 2023 07:43 PM
नोएडा। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख की नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों के तार हवाला नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से बरामद नगदी के बारे में आयकर विभाग की टीम भी पूछताछ कर रही है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बीती रात्रि कोतवाली थाना 39 पुलिस सेक्टर 37 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध होंडा अमेज कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 10 लाख की नकदी बरामद हुई। नगदी के बारे में कार सवार चारों युवक कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद संदेह के आधार पर कार सवार राजीव शर्मा, संदीप राणा, विशाल कुमार व विजय गुप्ता को थाने लाकर पूछताछ की गई।
[caption id="attachment_87653" align="alignnone" width="300"] Noida News[/caption]
पूछताछ के दौरान इनके पास से फर्जी आधार कार्ड व संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। बरामद नगदी के बारे में पकड़े गये लोगों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों का संबंध हवाला से जुड़े कारोबारियों से है। आरोपी ब्लैक मनी को वाइट मनी में तब्दील कराने का काम करते हैं।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें