Noida News : सोशल साइट पर अश्लील चैट कर फंसाती थी युवती
भारत
चेतना मंच
21 Jan 2023 09:39 PM
Noida News : नोएडा। इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइटों (Social Sites) के माध्यम से युवकों से दोस्ती (Friendship) कर उनकी अश्लील चैट (Porn Chat) को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल (blackmail) करने वाली एक युवती को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती अब तक कई लोगों को अपनी ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) का शिकार बना चुकी है।
Noida News :
थाना फेस-3 प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि साकिब नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवती उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही है। साकिब ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती अंजलि से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्रगाढ़ होती गई और दोनों के बीच सोशल साइट पर अश्लील बातें होने लगी। कुछ दिनों बाद अंजलि ने उससे पैसों की डिमांड की।
पैसे ना देने की स्थिति में अंजली ने उसकी तमाम चैट को वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि साकिब की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।
अंजलि मूल रूप से देहरादून (Dehradun) की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंजलि पूर्व में भी कई युवकों को अपनी ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) का शिकार बना चुकी है। सामाजिक लोक लज्जा के भय से किसी ने भी पुलिस से उसके शिकायत नहीं की जिस कारण उसके हौसले बुलंद हो गए थे।