नोएडा। थाना फेस-एक क्षेत्र के सेक्टर 8 के नाले से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नाले में फेंका गया है।
आज सुबह किसी व्यक्ति ने सेक्टर 8 के नाले में मानव अंग (हाथ व पैर) को देखकर थाना फेस—एक पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मानव अंगों को बाहर निकलवाया। नाले से मानव अंग हाथ व पैर बरामद हुए हैं, जबकि धड़ व सिर बरामद नहीं हुआ है। हाथ और पैर भी सड़ गल गए हैं।
डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मानव शरीर के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।