Noida News : पीएम मोदी ने दुनिया में भारत को दिलाई ऐतिहासिक पहचान : डा. महेश शर्मा
PM Modi gave historical recognition to India in the world: Dr. Mahesh Sharma
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:16 AM
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में तीन दिवसीय ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ‘सांसद खेल स्पर्धा’ कार्यक्रम के संयोजक व गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 8 वर्षों में भारत को विश्व स्तर पर जो पहचान दिलाई है, यह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में जो विकास के झंडे गाड़े हैं उसमें एक खेल भी है। खेल के क्षेत्र में उन्होंने विकास के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ‘खेलो इंडिया’ के तहत पूरे देश में ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री भारत देश के लिए ईश्वर की एक भेंट है, जिस पर हम सभी को नाज है।
Noida News
पहले माफिया शूट करते थे, अब हो रही शूटिंग
कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उप्र में जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है। राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। सरकार बदलने से लोगों की सोच भी बदली है। पहले माफिया शूट करते थे। अब शूटिंग हो रही। पहले माफियाओं का दलदल था। अब खिलाड़ियों का दंगल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के खिलाड़ी दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
खेलो इंडिया के लिए पीएम ने दिए 32 हजार करोड़ रुपये
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बन जाता है, लेकिन अगर खिलाड़ी ही नहीं आएंगे तो यह किसी काम का नहीं रहेगा। जहां-2014 में कांग्रेस की सरकार में 934 करोड़ रुपये का खेल का बजट था, आज भाजपा सरकार में तीन हजार करोड़ से अधिक का बजट है। खेलो इंडिया के लिए प्रधानमंत्री ने 3200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। खेलो इंडिया में 15 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
भारत का नाम रोशन कर रहीं बेटियां
उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बहुत अधिक सुविधाएं दे रही। पहले की सरकार यह नहीं कर रही, अब यह हो रहा है। इसी का नतीजा है कि ओलिंपिक, पैरा ओलिंपिक, थामस कप, कॉमन वेल्थ गेम्स में खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। भारत की बेटियां विश्व में पदक जीत रहीं। दिव्यांग खिलाड़ी ने भी रिकॉर्ड बनाने का काम किया है।
Noida News
योगी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान
योगी सरकार ने नकदी देकर देशभर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम किया। मई में उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन होगा। गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने जिले के नाम को रोशन करने का काम किया था। नोएडा में इंटर नेशनल एयरपोर्ट आने के बाद विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया हो रही। उन्होंने कहा कि आज यूपी में शानदार और दमदार सरकार है। सरकार बदलने से सोच बदली है। पहले माफिया शूट करते थे। अब शूटिंग हो रही। पहले माफियाओं का दलदल था। अब खिलाडिय़ों का दंगल हो रहा है। खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में बेटियों ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। उन्होंने विधायक पंकज सिंह को साइकिल फेडरेशन का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
नृत्य नाटिका ने मन मोहा
नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज सिंह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर भी खेल जगत में आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। यहां पर खेल तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला स्तर पर काफी प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि इस जनपद में भी कई खेल प्रतिमाएं भारत का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। इसके पूर्व प्रख्यात नृत्यांगना अनु सिन्हा ने गणेश वंदना के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
दादरी के विधायक तेजपाल नागर, खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज सिंह, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी, नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश पहलवान, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, एनपी सिंह, रविकांत मिश्रा, नरेंद्र चोपड़ा, नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम श्रीपाल भाटी व प्रबंधक विजय रावल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।