Noida News : कपड़े फिट न आने पर अट्टा मार्केट (Atta Market) में दुकानदार का फोड़ दिया सिर
भारत
चेतना मंच
14 Jan 2023 08:43 PM
Noida : नोएडा। कपड़ों की फिटिंग सही ना आने पर उन्हें बदलने के लिए दुकान पर आए युवकों का दुकानदार (Shopkeeper) से विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने दुकानदार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और उसे घायल कर दिया। अट्टा मार्केट (Atta Market) में हुई पिटाई की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। घायल दुकानदार की मां ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News
थाना सेक्टर-20 प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अट्टा मार्केट में आरोष नंदा की रेडीमेड गारमेंट शॉप (Garment Shop) है। गत दिनो उनके यहां से दो युवक कपड़े खरीद कर ले गए थे। 12 जनवरी की शाम को दोनों युवक आए और कपड़ों की फिटिंग सही ना होने की बात कहकर उन्हें बदलने की बात कही। इस बात को लेकर युवकों व आरोष नंदा का आपस में वाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ा कि दुकानदार व युवकों के बीच हाथापाई हो गई।
Noida News
इस दौरान युवकों ने पड़ोस की दुकान से झंडा निकालकर दुकानदार की जमकर पिटाई की और उसे घायल कर दिया। मौके पर भीड़ होता देखकर दोनों युवक फरार हो गए। घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में घायल दुकानदार की मां श्रद्धा नंदा ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
https://youtu.be/QF-GZ-U40mk