Noida News : युवती पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले की मां गिरफ्तार
Faridabad Crime News:
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:56 PM
Noida News : नोएडा । शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाकर उस पर धर्म परिवर्तन (Religion change) करने का दबाव बनाने के आरोपी की मां को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी सहित तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Noida News
एसएसआई (SSI) ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भंगेल से रेशमा को गिरफ्तार किया है। रेशमा सहित करीब 9 लोगों के खिलाफ पूर्व में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बता दें कि भंगेल (Bhangel) निवासी शोएब (Shoaib) ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाए थे। इसके पश्चात उसने युवती पर धर्म परिवर्तन (Religion change) करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इस काम में उसके माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों ने भी साथ दिया। इस दौरान शोएब ने युवती से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी भी ले ली।
Noida News
मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने करीब 9 लोगों के खिलाफ थाना फेज 2 में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही शोएब उसके पिता व चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।