Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर में एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नोएडा के थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर 15 अन्य नामजद आरोपियों को लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Noida News
फर्जी दस्तावेज से की थी करोड़ों की ठगी
पीड़ित गौरव का आरोप है कि जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर आरोपियों ने उससे कई करोड़ रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं किया। जमीन के नाम पर ठगी के संदेह होने पर जब उसने जांच पड़ताल की तो, पता चला कि आरोपियों ने उसे फर्जी दस्तावेज दिखाकर करोड़ों रुपये हड़प लिया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इस संबंध में गौरव शर्मा ने 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद नामजद आरोपी आकिल पुत्र ताहिर खान निवासी ग्राम मेहंदीपुर जेवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
इस मामले को लेकर नोएडा के सेक्टर 63 थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 6 दिसंबर को सेक्टर-63 निवासी गौरव शर्मा ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में गौरव शर्मा ने बताया था, कि उसे जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ती दरों पर जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने अपने झांसे में फंसाया था, और पैसे लेकर जमीन का बैनामा नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।