NOIDA SAMACHAR: युवती को तंग करने वाले मनचले को जेल
NOIDA SAMACHAR
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:10 PM
NOIDA SAMACHAR: ग्रेटर नोएडा । सहकर्मी युवती के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे एक मनचले युवक को थाना सेक्टर-142 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की हरकतों से आजिज जाकर लड़की ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी।
NOIDA SAMACHAR
ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाली प्रीति (काल्पनिक नाम) सेक्टर-90 में रियल स्टेट के ऑफिस में काम करती थी। इसी ऑफिस में उसके साथ सहारनपुर निवासी विक्की एलियस उर्फ विकास भी काम करता था। प्रीति का आरोप था कि विक्की उसे अक्सर परेशान करता था और उसके साथ मौका पाकर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर विक्की जान से मारने की धमकी देता था।
विक्की की हरकतों से परेशान आकर प्रीति ने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विक्की उसे लगातार फोन पर धमकी दे रहा था। थक हार कर प्रीति ने उसके खिलाफ थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की एलियस को सेक्टर-90 के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।