Noida News: Wife went to market, husband hanged himself
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:04 AM
NOIDA SAMACHAR: ग्रेटर नोएडा। थाना क्षेत्र के शाहबेरी स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
NOIDA SAMACHAR
नितेश पुत्र बैजनाथ अपने दोस्तों के साथ शाहबेरी के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा था। गुरुवार सुबह नितेश के दोनों दोस्त अपनी ड्यूटी पर चले गए। दोस्तों के जाने के बाद नीतीश ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। शाम के समय जब उसके दोस्त कमरे पर लौटे तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। कई बार खटखटाने पर भी नितेश ने दरवाजा नहीं खोला। थक हार कर दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर नितेश फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। नीतीश के दोस्त भी आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर थाने बुलवाया गया है।