विज्ञापन
Meerut Cantt Board: सीबीआई की टीम ने शर्मा के घर की तलाशी ली जिसमें 50 लाख रुपए से अधिक नगदी बरामद हुई। कैश के साथ ही सीबीआई ने फाइलें और दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं।

UP News: मेरठ में कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। सीबीआई ने शुक्रवार देर रात पल्लवपुरम स्थित अंसल टाउन में उनके आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शर्मा पर आरोप है कि कैंट बोर्ड में पार्किंग ठेका रिन्यू कराने के नाम पर एक ठेकेदार से 3 लाख रुपए की रिश्वत ली। शनिवार को कैंट बोर्ड की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें पार्किंग ठेका रिन्यू किए जाने पर फैसला होना था।
आरोप है कि ठेकेदार से 9 लाख रुपए की डिमांग की गई थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।
सीबीआई ने गिररफ्तारी के लिए बिछाया जाल
ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने शर्मा को पकड़ने के जाल बिछाया। सीबीआई टीम का एक सदस्य ठेकेदार के रिश्तेदार के रूप में शुक्रवार को बीजेपी नेता के घर पहुंचा था। जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
सीबीआई की टीम ने शर्मा के घर की तलाशी ली जिसमें 50 लाख रुपए से अधिक नगदी बरामद हुई। कैश के साथ ही सीबीआई ने फाइलें और दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं।
50 लाख कैश बरामद
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमों ने आवास की गहन तलाशी ली। इस दौरान 50 लाख रुपए से अधिक नगदी बरामद हुई। साथ ही कई फाइलें और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनमें लेन-देन और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, CBI मामले की जांच कर रही है।
डॉ. सतीश शर्मा पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर हैं और मूलरूप से लालकुर्ती इलाके से हैं। उन्होंने एक घर अंसल टाउन में भी बनवाया है। वह चार बार से कैंट बोर्ड में नामित सदस्य बने हुए हैं। कैंट बोर्ड में चुनाव नहीं होने के कारण उन्हें नामित सभासद के रूप में नियुक्त किया जाता रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैंट बोर्ड की बैठक शनिवार दोपहर को हुई। इसमें राज्ससभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई, मेरठ सांसद सांसद अरुण गोविल और कैंट बोर्ड के सदस्य शामिल हुए। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बैठक के बाद कहा, "हमें मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।"
विज्ञापन