उत्तर मध्य रेलवे में 17 सितंबर से ऐसा स्वच्छता अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसका असर सिर्फ रेलवे स्टेशनों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल में 2 अक्टूबर तक चलने वाली इस विशेष मुहिम में स्टेशन, ट्रेन, रेलवे कॉलोनी, यार्ड और सार्वजनिक स्थानों की तस्वीर बदलने की तैयारी है।

UP News : उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे परिसरों की स्वच्छता को लेकर उत्तर मध्य रेलवे अब व्यापक अभियान चलाने जा रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल में विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस बार अभियान का जोर केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनभागीदारी, स्वच्छता के प्रति व्यवहार में बदलाव, कचरा प्रबंधन और सफाईमित्रों के सम्मान पर भी रहेगा। अभियान का विषय “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वच्छता को कुछ दिनों के अभियान के बजाय यात्रियों, कर्मचारियों और आमजन की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बनाया जाए। UP News
उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में अभियान का दायरा काफी व्यापक रखा गया है। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल स्थल, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन के कोच, शौचालय, पेंट्री कार, ट्रैक एवं यार्ड के साथ-साथ रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, कार्यशालाओं, डिपो, अस्पतालों और रेलवे स्कूलों में भी विशेष स्वच्छता गतिविधियां होंगी। विशेष रूप से उन स्थानों की पहचान की जाएगी जहां लंबे समय से सफाई की आवश्यकता है अथवा यात्रियों और आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। सफाई के बाद ऐसे स्थानों के सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा। UP News
1. गंदगी वाले स्थानों का होगा कायाकल्प - रेलवे परिसरों में **Garbage Vulnerable Points (GVPs) और Cleanliness Target Units (CTUs)** चिन्हित किए जाएंगे। स्टेशन पहुंच मार्ग, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों की सीमाएं, ट्रैक किनारे और कार्यशालाओं के आसपास के स्थानों की विशेष सफाई की जाएगी। सिर्फ कचरा हटाने के बजाय इन स्थानों को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए सौंदर्यीकरण तथा रखरखाव की व्यवस्था पर भी जोर रहेगा। UP News
2. रेलवे स्कूलों में युवाओं को मिलेगा स्वच्छता का पाठ *स्वच्छ पाठशाला – स्वच्छता के लिए युवा अभियान के तहत रेलवे स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को रेलवे की स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए **स्वच्छता ज्ञान यात्रा** आयोजित होगी। इसमें ETP, बायो-टॉयलेट प्लांट, जल पुनर्चक्रण संयंत्र और कोच वॉशिंग लाइन जैसी व्यवस्थाओं का परिचय कराया जाएगा। इसके अलावा जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, ठोस कचरा प्रबंधन और कचरे को स्रोत पर अलग करने जैसे विषयों पर संवाद होंगे। नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता आधारित कला प्रतियोगिताओं के जरिए भी विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। UP News
3. सफाईमित्रों के स्वास्थ्य और सम्मान पर विशेष जोर - रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईमित्रों और स्वच्छताकर्मियों को अभियान में विशेष स्थान दिया गया है। 30 सितंबर को विशेष ‘सफाईमित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित होंगे। स्वास्थ्य जांच, PPE किट और सुरक्षा उपकरणों का वितरण, पात्र कर्मियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके योगदान के लिए सम्मान कार्यक्रम किए जाएंगे। UP News
4. यात्रियों को दिया जाएगा ‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’ संदेश - स्वच्छता अभियान को रेलवे परिसरों से बाहर समाज तक ले जाने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जागरूकता, ठोस कचरा प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव को लेकर अभियान चलाया जाएगा। स्टेशनों पर यात्रियों को **‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’** संदेश के जरिए अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैलियां, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ, सेल्फी प्वाइंट और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी अभियान का हिस्सा होगी। UP News
5. कबाड़ बनेगा उपयोगी संसाधन - 'स्वच्छता से समृद्धि’ अभियान के तहत रेलवे के कबाड़ को उपयोगी संसाधन में बदलने पर भी जोर दिया जाएगा। कबाड़ से जुगाड़’ और ‘कबाड़ से कला’ जैसी गतिविधियों में पुराने सिग्नलिंग उपकरण, कोच के पुराने हिस्सों और धातु स्क्रैप का रचनात्मक इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मेले, RRR/पुनः उपयोग संग्रह केंद्र और अधिकृत रिसाइक्लरों के माध्यम से कचरे के उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया जाएगा। UP News
अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
- 17-18 सितंबरस्वच्छ पाठशाला एवं युवाओं की भागीदारी
- 19-20 सितंबर: CTU और Garbage Vulnerable Points का रूपांतरण
- 21-22 सितंबर: स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल
- 23-24 सितंबर: जनभागीदारी, कचरा पृथक्करण, कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक से बचाव
- 25-26 सितंबर: स्वच्छता के लिए खेल एवं आयोजन
- 27 सितंबर: विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छ पर्यटक एवं विरासत रेलवे स्थल अभियान
- 28-29 सितंबर: स्वच्छता से समृद्धि, कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला एवं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग
- 30 सितंबर: सफाईमित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान शिविर
- 1 अक्टूबर: ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत सामूहिक श्रमदान
- 2 अक्टूबर: स्वच्छ भारत दिवस पर अभियान का समापन UP News
अभियान का एक महत्वपूर्ण चरण 1 अक्टूबर को होगा। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत रेलवे स्टेशनों, यार्ड, कॉलोनियों और चिन्हित स्थानों पर सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। इसमें रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार, RPF, NCC/NSS, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामुदायिक संगठन तथा अन्य सहभागी शामिल होंगे। ट्रैक और परिचालन क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को प्राथमिकता दी जाएगी। UP News
2 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर रेलवे परिसरों में स्वच्छता शपथ, प्रभात फेरी और ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वच्छ किए गए CTU स्थलों पर एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। UP News
उत्तर मध्य रेलवे का कहना है कि ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ को केवल कुछ दिनों तक चलने वाली सफाई गतिविधि नहीं बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य रेलवे से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और रेल यात्री के व्यवहार में स्वच्छता को स्थायी रूप से शामिल करना है। साफ स्टेशन, साफ ट्रेन और साफ रेलवे परिसर यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के साथ स्वच्छ और विकसित भारत के लक्ष्य में भी योगदान करते हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों, कर्मचारियों, उनके परिवारों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। UP News
विज्ञापन