विज्ञापन
UP NEWS : यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है। हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को गुरुवार /शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

UP NEWS : उत्तर प्रदेश पुलिस ने 40 से ज्यादा मामलों में वांछित एक बड़े अपराधी को दबोचा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा पकड़ा गया यह अपराधी को हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है। 40 से अधिक मामलों के आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल भी हुआ है।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है पूरा मामला
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है। हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को गुरुवार /शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को अलीनगर थाना क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार पर धर्मेंद्र भारती और उसके साथियों ने हमला किया था। महिलाओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव मारपीट की और तमंचे से फायरिंग भी की थी। इस मामले में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। UP NEWS
उत्तर प्रदेश पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा
यूपी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 23 अप्रैल की रात सकलडीहा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गांव में आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं। खास बात यह है कि धर्मेंद्र भारती पर पहले से हत्या, लूट, गैंगस्टर सहित करीब 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे शरण देने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को लेकर जनपद में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल है। UP NEWS
विज्ञापन