विज्ञापन
UP News: हॉस्टल में काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने छात्रा को खून से लथपथ सीढ़ियों पर देखा। छात्रा को नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

UP News: वाराणसी में 19 साल नर्सिंग छात्रा की बुधवार को बॉयज हॉस्टल में लाश मिली थी। इस मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। लड़की की 3 महीने की प्रेग्नेंट थी । बॉयफ्रेंड ने उस पर अबॉर्शन पिल्स खाने का दबाव बनाया जिससे उसकी मौत हुई।
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हॉस्टल में काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने छात्रा को खून से लथपथ सीढ़ियों पर देखा। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने तफतीश शुरू की तो पता चला कि छात्रा हॉस्टल में जौनपुर के करियाव मीरगंज के रहने वाले एक युवक से मिलने आती थी। पुलिस ने बुधवार देर शाम लड़के को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बात कबूल ली।
युवक ने पुलिस को क्या बताया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच दो साल से अफेयर था था। एक दिन लड़की ने गर्भावस्था की जानकारी दी और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। परिजनों के बिना डॉक्टर अबॉर्शन करने को तैयार नहीं हुए। दोनों ने मेडिकल स्टूडेंट होने के नाते पहले किताबें पढ़ीं, फिर यूट्यूब से अबॉर्शन दवाओं की जानकारी ली और खुद ही दवा खाने का प्लान बनाया। बुधवार सुबह 9 बजे छात्रा खाना लेकर हॉस्टल के कमरे में आई। दवा खाने को कहने पर वह डर गई और निकाह कर लेने की बात कहने लगी। लेकिन युवक ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दवा खिला दी। खुराक ज्यादा थी। एक घंटे बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर छात्रा अस्पताल ले जाने को कहती हुई कमरे से बाहर भागी। सीढ़ियों पर उतरते समय चक्कर आने से वह गिर पड़ी। युवक घबरा कर कमरे में ताला लगाकर बस से जौनपुर भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा के बैग से दर्द निवारक और अन्य दवाएं मिली हैं। उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि 7 महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। बॉयफ्रेंड के फोन से वीडियो और फोटो मिले हैं। छात्रा के साथ की गई चैटिंग भी बरामद हुई है। UP News
विज्ञापन