Agra आगरा में चलती ट्रेन में युवती से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Agra News
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 06:25 PM
Agra News : आगरा (उप्र)। जयपुर से हुगली जा रही एक युवती से कोच अटेंडेंट द्वारा चलती ट्रेन के शौचालय में अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी है।
Agra News
आगरा जीआरपी थाने के प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि हुगली की एक युवती एयर हॉस्टेज की परीक्षा देकर जयपुर से अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से वापस लौट रही थी। जीआरपी के अनुसार उसका टिकट एसी कोच का था लेकिन वो कंफर्म नहीं था, ऐसे में वह बिना कंफर्म टिकट के ट्रेन में बैठ गई थी।
युवती ने जीआरपी से की गयी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कोच अटेंडेंट दीपक कुमार ने उससे कहा कि वह उसकी टिकट कंफर्म करा देगा, इसके लिए उसे टिकट का जो भी अंतर आएगा उतने रुपये देने होंगे।
युवती का आरोप है कि दीपक ने आगरा आने से पहले उससे कहा कि वह टीटी के आने पर शौचालय में चली जाए जिसके बाद वह टीटी से बात कर टिकट कंफर्म करा देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार दीपक जबरन शौचालय में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें एवं छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो वह धमकाते हुए वहां से भाग गया।
कानपुर स्टेशन पर युवती ने जीआरपी को शिकायत की। एसपी जीआरपी मुश्ताक के निर्देश पर आगरा फोर्ट जीआरपी ने टीम गठित कर आरोपी दीपक को उसके गांव से आज शनिवार को गिरफ्तार किया।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।