NOIDA CRIME: मेट्रो लाइन की केबल थी चुराई, पुलिस ने 4 को दबोचा
NOIDA CRIME
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:23 PM
NOIDA CRIME: नोएडा । थाना फेस-2 पुलिस ने तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी किए गए तार, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। आरोपियों ने गत दिनों मेट्रो लाइन की केबल चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।
NOIDA CRIME
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-91 धूनी बाबा मंदिर के पास एक महिंद्र पिकअप को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर महिंद्रा पिकअप में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सावेज, रिजवान, अंकित उर्फ बैटरी व नावेज बताया।
पकड़े गए आरोपी हाल में भंगेल में किराए पर रह रहे हैं। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, चार बंडल केबल बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी शातिर चोर है और एनसीआर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने थाना क्षेत्र में तार चोरी की करीब 3 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। चारों आरोपियो ने गत दिनो मेट्रो लाइन की केबल को भी चोरी कर लिया था। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले पंजीकृत हैं।