साल के आखिरी दिन ट्विटर के टॉप ट्रेंड में छाये बाबा योगी आदित्यनाथ , #UPYogi2022 में भरा ट्विटर
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Jan 2023 12:12 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Jan 2023 12:12 AM
ट्विटर के टॉप ट्रेंड में #UPYogi2022 खूब छाया है। ट्विटर पर दिन भर #UPYogi2022 नंबर वन ट्रेंड करता रहा। जनता ने CM योगी के विकास कार्यों को जमकर सराहा। ट्विटर यूज़र्स ने गुज़रते साल के साथ योगी सरकार की खूब तारीफ भी की।
यूज़र्स ने ट्वीट करते हुए लिखा , " जिस तरीके से योगी जी काम कर रहे हैं वह सच में बहुत ही ज़्यादा महान हैं। " इसके आलावा एक और यूजर ने लिखा ," हिंदुत्व पर जो प्रहार करेगा , उसको महाप्रलय का सामना करना पड़ेगा : योगी जी "
वही अन्य ट्विटर यूज़र्स ने ट्वीट करते हुए लिखा , " योगी जी ने यूपी को देश का सबसे सुरक्षित राज्य बनाया है , अब जल्द ही सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति भी बनाएंगे , बाबा जी हैं तो सब संभव है। "