विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने आजमगढ़ दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने आजमगढ़ दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जातीय आधार पर राजनीति करता है और अपराध के मामलों में भी चयनात्मक रवैया अपनाता है। आजमगढ़ के सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि प्रदेश में होने वाले कई चर्चित अपराधों में एक विशेष जाति ( यादव जाति ) के लोगों के नाम सामने आते हैं। 95 प्रतिशत यादव जाति के लोग गुंडे है। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करता है, जबकि पीड़ितों के पक्ष में खड़े होने से बचता है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। UP News
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पिछड़े और दलित समाज के लोगों को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में समाजवादी पार्टी मुखर नहीं दिखाई देती, लेकिन जब आरोपी किसी खास राजनीतिक या जातीय समूह से जुड़ा होता है तो उसके समर्थन में आवाज उठाई जाती है। राजभर ने बाराबंकी और मऊ की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराध के मामलों को जातीय चश्मे से देखने की प्रवृत्ति लोकतंत्र और कानून व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदायक है। UP News
जौनपुर में हुए चर्चित एनकाउंटर को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि जिस आरोपी को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले संबंधित व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। UP News
सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर भी राजभर ने सरकार के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय पहले ही सार्वजनिक मार्गों पर यातायात प्रभावित न होने देने की बात कह चुका है। धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थलों पर ही आयोजित की जानी चाहिए ताकि आम लोगों को असुविधा न हो। UP News
इस बीच राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर को लेकर भी सियासी बहस तेज हो गई है। पोस्टर में भाजपा और सुभासपा पर राजभर समाज की उपेक्षा और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी तीखी बयानबाजी देखने को मिली। UP News
हाल के दिनों में ओपी राजभर और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर भी लगातार शब्दों का युद्ध देखने को मिल रहा है। राजभर ने कुछ समय पहले स्वयं को संघर्षशील नेता बताते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई। UP News
विज्ञापन