Pathan Movie: यूपी में फिल्म देखने के दौरान दो गुटों में मारपीट
Pathan Movie Bawal
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:04 AM
Pathan Movie Bawal: बलिया (उत्तर प्रदेश)। यूपी में बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सिनेमा हॉल के अंदर फिल्म ‘पठान’ देखने के दौरान दो समूहों में मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वह मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
Pathan Movie Bawal
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें जिला मुख्यालय के एक सिनेमा हॉल के अंदर ‘पठान’ फिल्म देखने के दौरान दो समूहों के लोग मारपीट करते दिख रहे हैं।
पुलिस विभाग ने शुक्रवार की रात ट्वीट कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के हवाले से बताया कि वीडियो 25 जनवरी का है और शाम के छह बजे से नौ बजे के शो में दो समूहों के लोगों में कुर्सी पर बैठने व पान खाकर कुर्सी पर थूकने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।