UP News: जब सरकारी कार्यालय में ही अपराधियों का बोलबाला है और आम लोग सुरक्षित नहीं है तो सड़कों पर क्या स्थिति होगी।

UP News: उत्तर प्रदेश में मीरजापुर कलेक्ट्रेट परिसर में ही जेबकतरे सक्रिए है। उनके होंसले इतने एक वायरल वीडियो ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। जब सरकारी कार्यालय में ही अपराधियों का बोलबाला है और आम लोग सुरक्षित नहीं है तो सड़कों पर क्या स्थिति होगी।
रजिस्ट्री करवाने आए व्यक्ति के साथ रजिस्ट्री ऑफिस में जेब कट गई। जेब से पैसा निकालता चोर दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
बताया जा रहा है कि जिगना थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी राजेंद्र दुबे मंगलवार को मीरजापुर रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे कि रजिस्ट्रार के सामने रजिस्ट्री केदस्तावेज पेश करते समय पीछे से चोर ने जेब से 4500 रुपया निकाले और मौके से चंपत हो गया।
पैसे की जरूरत पड़ने पर जब राजेंद्र दुबे ने जेब से पैसा निकालना चाहा तो जेब में पैसे न देखकर राजेंद्र दुबे के होश उड़ गए। रजिस्ट्री ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई जेब से पैसा निकालता चोर दिखाई दे रहा है, जिसकी शिकायत भुक्तभोगी राजेंद्र दुबे ने रजिस्ट्रार से की है।
विज्ञापन