उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए हैरान करने वाला मामला सामने रखा है। पुलिस के मुताबिक, चोरी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि घर की ही युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।

UP News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए हैरान करने वाला मामला सामने रखा है। पुलिस के मुताबिक, चोरी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि घर की ही युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। वारदात के बाद युवती ने परिजनों के सामने अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी किए जाने की कहानी गढ़ दी। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी प्रशेन सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी चोरी गए सामान की पूरी है। UP News
कोतवाली क्षेत्र के हुसैनापुर गांव में छह अगस्त की रात एक व्यक्ति के घर से जेवर और नकदी चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया था कि करीब छह चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसओजी की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को घर के अंदर मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटनाक्रम को लेकर संदेह हुआ। पूछताछ आगे बढ़ी तो शक की सुई घर की युवती पर जाकर ठहर गई। UP News
पुलिस के मुताबिक, युवती का चंदिया हजारा निवासी प्रशेन सरकार पुत्र पारस सरकार से करीब सात साल से प्रेम संबंध था। प्रशेन सरकार शादीशुदा बताया जा रहा है और हुसैनापुर में कथित तौर पर क्लीनिक चला रहा था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने साथ रहने और शादी करने की योजना बनाई थी।
इसी योजना के तहत घर में रखे जेवर और नकदी हासिल करने की साजिश रची गई। आरोप है कि युवती ने अपनी भाभी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ करने के लिए प्रेमी की मदद ली। वारदात के बाद उसने परिवार को यह बताकर गुमराह किया कि घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सामान चोरी कर लिया है। UP News
पुलिस की जांच के अनुसार, युवती ने पांच अगस्त को प्रशेन सरकार को दवा देने के बहाने घर बुलाया था। उस समय घर में अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। घर की अलमारी में रखे आभूषणों के बॉक्स पर कोड लॉक लगा था। पुलिस के मुताबिक, इस कोड की जानकारी युवती के अलावा उसकी भाभी और भाई को थी।
आरोप है कि युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर बॉक्स खोल लिया और उसमें रखे जेवर तथा नकदी निकाल ली। इसके बाद कुछ आभूषण घर के पास खाली पड़ी जगह में गड्ढा खोदकर छिपा दिए गए, जबकि बाकी सामान प्रेमी को सौंप दिया गया। UP News
पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को कई अलग-अलग बातें बताईं। पुलिस को जब उसके बयानों पर संदेह हुआ तो जांच का दायरा प्रेमी प्रशेन सरकार तक पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जब चोरी के आभूषणों के बारे में पूछताछ की तो मामले की कड़ियां जुड़ने लगीं। पुलिस टीम आरोपी प्रशेन को लेकर युवती के घर पहुंची और चोरी का सामान बरामद कराने को कहा। इसके बावजूद युवती ने कथित तौर पर पुलिस को अलग-अलग स्थानों की जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश की। पहले आभूषण भूसे वाले कमरे में बताए गए। बाद में पूछताछ के दौरान उसने घर के पास गड्ढे में दबाकर रखे गए आभूषण बरामद करा दिए। UP News
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की योजना चोरी के बाद घर से निकलकर कहीं दूर जाने और शादी करने की थी। इसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से घर में रखे आभूषण और नकदी चोरी करने की योजना बनाई गई। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद युवती ने घर में बाहरी चोरों के आने की कहानी बनाकर मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवती और प्रशेन सरकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान में एक हार, दो अंगूठियां, मांग टीका, नथ, मंगलसूत्र, झुमके, एक जोड़ी पायल, कमरबिछुआ, करधनी, एक जोड़ी खड़ुआ और 10 हजार रुपये की नकदी शामिल है। कोतवाल पवन कुमार पांडे के मुताबिक, पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। UP News
विज्ञापन