पीलीभीत के पूरनपुर में 20 वर्षीय युवक की मौत से हंडकप मच गया।युवक के खाते से तीन बार हजारों रुपये ट्रांसफर होने की बात सामने आई है। आखिर खाते से रकम ट्रांसफर होने और युवक की मौत के बीच क्या कनेक्शन हैं। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई हैं। साइबर क्राइम लोगों का अकाउंट खाली ही नहीं बल्कि अब लोगों को जान देने पर भी मजबूर क़र रही है। पूरनपुर से सामने आई घटना से इलाके में खलबली मच गई है। यहां साइबर ठगी से परेशान चल रहे 20 साल के युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। युवक ई-रिक्शा चालक था साइबर ठगों ने उसके अकाउंट से तीन बार हजारों की रकम ट्रांसफर क़र ली थी। ज़ब परिवार के लोग रिश्तेदारी से वापस घर लौटे तो उसका शव घर में टिनशेड में लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलाल परिजनों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। UP News
दरअसल पूरनपुर कोतवाली के भगवंतापुर गांव निवासी शिवराम ने बताया कि वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में लखीमपुर के मैलानी गए हुए थे। घर पर उनका छोटा बेटा रोहित अकेला था। इसी दौरान रोहित ने घर के टिनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या क़र ली। घटना के बाद गांव में चर्चा शुरू हुई कि रोहित साइबर ठगी का शिकार हो गया थ। UP News
बताया गया कि उसके बैंक खाते से तीन अलग-अलग बार हजारों की रकम ट्रांसफर कराई गई थी। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया है। हालांकि खाते से रकम ट्रांसफर होने और साइबर ठगी के पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। शुरुआत में पिता ने पुलिस को अज्ञात कारणों से बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी दी और कार्रवाई कराने से मना कर दिया। बाद में साइबर ठगी से परेशान युवक की आत्महत्या की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा गांव पहुंचकर मृतक के माता-पिता से जानकारी जुटाई है। UP News
सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार क़र दिया है। साइबर ठगी से संबंधित तथ्यों की भी जांच शामिल है। खाते से रकम ट्रांसफर होने और युवक के आत्मघाती कदम उठाने के बीच संबंध की भी जांच पड़ताल पुलिस क़र रही है। UP Newsा
विज्ञापन