पीएम मोदी पहुंचेंगे अयोध्या, जनिए क्या पूरा कार्यक्रम
PM Modi in Ayodhya
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:37 AM
PM Modi in Ayodhya : अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज(शनिवार) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से 15 किमी लंबा रोड शो करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
PM Modi in Ayodhya
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का शुभारंभ भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले साल 2020 में 5 अगस्त को अयोध्या आए थे। उस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।
पीएम के स्वागत के लिए की गई तैयारी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। प्रधान मंत्री मोदी अयोध्या से दिल्ली के लिए फ्लाइट को रवाना करेंगे। पीएम मोदी करीब 10:45 तक अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस एयरपोर्ट से 6 जनवरी से अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद, मुंबई के लिए आगामी 15 दिनों में सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। इस दौरान पीएम करीब 8 किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए अयोध्या की जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवा की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी लता मंगेशकर चौक की तरफ रवाना हो जाएंगे। यहां पर वह एक रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी हनुमानगढ़ चौराहा, दंत धवन कुंड, श्री राम अस्पताल, रामनगर टिहरी बाजार चौराहा होते हुए नवनिर्मित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग पर पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी अयोध्या धाम जंक्शन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम अयोध्या से आनंद विहार दिल्ली को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और दरभंगा से चलकर दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए अयोध्या में भव्य तैयारी की गई है।
जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट के पास मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। इसे सफल बनाने के लिए बीते 4 दिन से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 2 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी बड़े पदाधिकारी को सौंप गई है। पीएम लगभग 15000 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
जाजमऊ टेलरी कलस्टर के लिए 20 एमएलडी सीईटीपी की स्थापना
कानपुर के पनखा में 30 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विकास
जाजमऊ जोन में 130 एमएलडी एसटीपी का पुनर्विकास तथा सीवेज ट्रीटमेंट अवस्थापना सुविधाओं का पुनर्विकास
एनएच-330 ए का जगदीशपुर-फैजाबाद खंड
एनएच-730 के खुटार-लखीमपुर खंड के किमी 82 से किमी 140 तक का सुदृढीकरण एवं उच्चीकरण
एनएच- 233 के गोसाई का ताज़ार बाईपास (किमी 240.340) से वाराणसी (किमी 299.350) तक फोर लेन
जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत चार खंडों का दोहरीकरण
मल्हौर-डालीगंज रेलखंड का विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण
राम पथ (सहादतगंज से नया घाट तक)
भक्ति पथ (अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम जन्मभूमि तक)
धर्म पथ (एनएच-27 से नया घाट पुराने पुल तक)
राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार श्रीराम जन्मभूमि तक 4 लेन सड़क
महर्षि अरुंधति पार्किंग एवं व्यावसायिक संकुल (पूर्वी एवं पश्चिमी)
सहादतगंज- नया मार्ग घाट-श्री राम जन्मभूमि तक सड़क
कलेक्ट्रेट में लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन बहुमंजिला पार्किंग
सोहावल क्षेत्र के ग्रामसभा-पिखरौली में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट
अमानीगंज में वाहन पार्किंग एवं व्यावसायिक कॉम्लेक्स
बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु
अयोध्या-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-330 से एयरपोर्ट तक 4 लेन सड़क
इन परियोजनाओं का होना है शिलान्यास
एनएच-27 के लखनऊ-अयोध्या खंड में किमी 8.000 से किमी 121.600 तक का ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
एनएच-27 पर अयोध्या बाईपास के किमी 121.600 से किसी 144.020 तक ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना
वशिष्ठ कुंज आवासीय परियोजना
नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन
सीपेट केंद्र
गुप्तार घाट एवं राजघाट के मध्य नए पक्के घाटों एवं पूर्व निर्मित घाटों का पुनरुद्धार
राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा
राम की पैड़ी से रामघाट तक, राजघाट से श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।