विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे में हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है। हंसराज विश्वकर्मा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खास कृपा बताई जाती है।

UP News : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे में हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है। हंसराज विश्वकर्मा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खास कृपा बताई जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर तैनात रहे हंसराज विश्वकर्मा को पहले MLC का पद फिर मंत्री का पद तथा अब MSME जैसा महत्वपूर्ण विभाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधे आर्शीवाद के कारण मिला है। UP News
हंसराज विश्वकर्मा का नाम वाराणसी की राजनीति में काफी प्रभावशाली माना जाता है। वह लंबे समय तक भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान एक ऐसे नेता की रही है जो संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चुनाव लडऩा शुरू किया, तब स्थानीय संगठन को मजबूत बनाने में हंसराज विश्वकर्मा की भूमिका को काफी अहम माना गया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगातार आगे बढ़ाया। UP News
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार हंसराज विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास प्राप्त है। यही कारण रहा कि उन्हें पहले विधान परिषद सदस्य यानी MLC बनाया गया। इसके बाद योगी सरकार में राज्य मंत्री का दायित्व मिला और अब उन्हें उत्तर प्रदेश के MSME विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है। MSME विभाग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विभाग छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने का काम करता है। ऐसे में हंसराज विश्वकर्मा की नियुक्ति को भाजपा संगठन और सरकार दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। UP News
उत्तर प्रदेश के नए MSME राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रभाव की बात करें तो हंसराज विश्वकर्मा की पहचान केवल संगठन तक सीमित नहीं रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा लंबे समय से पिछड़े और कारीगर वर्गों के बीच अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में हंसराज विश्वकर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देकर भाजपा ने सामाजिक और राजनीतिक दोनों संदेश देने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। MSME विभाग राज्य में छोटे उद्योगों, स्टार्टअप, कुटीर उद्योग और पारंपरिक कारोबार को मजबूत करने का काम करता है। माना जा रहा है कि हंसराज विश्वकर्मा अब प्रदेश में छोटे उद्यमियों को नई योजनाओं से जोडऩे और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। प्रदेश सरकार पहले ही "एक जिला एक उत्पाद" जैसी योजनाओं के जरिए स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में नए मंत्री के तौर पर हंसराज विश्वकर्मा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। UP News
विज्ञापन