PM Narendra Modi ने राष्ट्र को दी 10 हजार करोड़ की सौगात
भारत
चेतना मंच
07 Dec 2021 08:13 PM
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज पूर्वांचल को 10 हजार करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात दी।पीएम मोदी ने गोरखपुर में 9650 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी गोरखपुर खाद कारखाने, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) (AIIMS)और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) का लोकार्पण किया। उनका एयरपोर्ट पर स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। पीएम की रैली में चार लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
गोरखपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी देखी। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद अनुप्रिया पटेल, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, सांसद बृजलाल, स्वामी प्रसाद मौर्य व सूर्यप्रताप शाही सहित बड़ी संख्या में प्रदेश सरकार के मंत्री थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि विपक्ष के लिए जो कई वर्षों से सपना था उसे आज प्रधानमंत्री ने पूरा कर दिया है।
गोरखपुर में एम्स न केवल उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों बल्कि पड़ोसी बिहार और यहां तक कि नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएगा। पीएमओ के बयान के मुताबिक, एम्स को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। परिसर की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा 22 जुलाई 2016 को रखी गई थी। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत की गई है। गोरखपुर एम्स में सुविधाओं में 750 बिस्तरों वाला अस्पताल, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, आयुष भवन, सभी कर्मचारियों के लिए आवास, यूजी और पीजी छात्रों के लिए छात्रावास आवास आदि शामिल हैं।