- रमाकांत पांडेय
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर क्या इस बार ब्राह्मणों का वनवास खत्म हो पाएगा? इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चाओं तथा कयासों का दौर तेज हो गया है।
Political News :
बता दें कि जिले में तकरीबन 14 वर्षों से जिलाध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण की ताजपोशी नहीं हुई है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो श्रीचंद शर्मा के बाद किसी भी ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। श्रीचंद शर्मा वर्ष 2004 से 2007 तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद 2007 से 2010 तक सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, 2010 से 2013 तक रकम सिंह भाटी, 2013 से 2016 तक ठाकुर हरि सिंह तथा 2016 से अब तक इस पद पर विजय भाटी डटे हुए हैं। इस वर्ष जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होनी है। कार्यकर्ताओं की मानें तो इस बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर किसी ब्राह्मण को दिए जाने की चर्चा है।
Political News :
इस बार जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मणों की दावेदारी सबसे अधिक मजबूत मानी जा रही है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए गुर्जर, ठाकुर व अन्य बिरादरी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने आकाओं की परिक्रमा शुरू कर दी है। वहीं, ब्राह्मण बिरादरी से भी कुछ लोगों ने इस बार अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। लेकिन, इस बार हाईकमान किस बिरादरी के नेता की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी करता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।