प्रतापगढ़ के हीरागंज बाजार में उत्सव गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र में फूलचंद केसरवानी की दुकान की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई आग तेजी से फैल गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के हीरागंज बाजार में कपड़े की एक दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। महेशगंज थाना क्षेत्र में स्थित उत्सव गारमेंट्स नामक दुकान में लगी आग तेजी से फैल गई। दुकान से धुआं और लपटें उठती देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि और आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। UP News
यह भी पढ़ें :अमेठी में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
जानकारी के मुताबिक, हीरागंज बाजार में फूलचंद केसरवानी की उत्सव गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में आग लगी। बताया गया कि आग दुकान की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे प्रतिष्ठान में फैलने लगी। कपड़ों और अन्य सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। दुकान से उठती लपटें देखकर आसपास के व्यापारियों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं।
आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने जेसीबी मंगवाई और उसकी मदद से दुकान के शटर का ताला तुड़वाया। शटर खुलते ही अंदर से आग की लपटें तेजी से बाहर निकलने लगीं। इसके बाद भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन और व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने आसपास के दुकानदारों के साथ मिलकर पानी की व्यवस्था कराई। समरसेबल चलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। UP News
इसे भी पढ़ें : कन्नौज खेत में मिला महिला का शव, मानसिक रूप से अस्थिर पति हिरासत में
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी। बताया गया कि दमकल की टीम करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में जुटे रहे। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई जा सकी। दमकल के पहुंचने में हुई देरी के संबंध में संबंधित विभाग की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने पर महेशगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति संभालने का प्रयास किया। UP News:
विज्ञापन