उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्पेशल टीम के तीन सिपाहियों पर लगे कथित रिश्वतखोरी के आरोप के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, तीनों सिपाहियों पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप है।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पेशल टीम के तीन सिपाहियों आनंद यादव, भानु प्रताप सिंह और माधवेश को निलंबित कर दिया है। तीनों सिपाहियों पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। UP News
यह भी पढ़ें पूर्वांचल में मौसम बिगड़ने के आसार, गोरखपुर समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट
इसे भी पढ़ें : 18 साल केयुवाओं का वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं शिक्षण संस्थान, DM ने दिए निर्देश
जानकारी के अनुसार, मामला एक व्यक्ति को हिरासत में लेने और बाद में कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ने से जुड़ा है। इस प्रकरण में सामने आए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस प्रकरण के बीच पुलिस विभाग में पहले भी चर्चा में रहे सिपाही भानु सिंह का मामला भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रयागराज आईजी के निर्देश पर चर्चित सिपाही भानु सिंह को आसपुर देवसरा थाने से हटाया गया था UP News :
विज्ञापन