विज्ञापन
UP NEWS : प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था। प्रतीक बिजनेसमैन और फिटनेस फ्रीक थे। अपर्णा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

UP NEWS : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक तबीयत खराब होने की वजह से प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था। प्रतीक बिजनेसमैन और फिटनेस फ्रीक थे। अपर्णा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
उनके भाई अखिलेश यादव के मुताबकि प्रतीक बचपन से ही सेहत को लेकर बेहद सजग थे। ऐसे में अचानक हुई उनकी मौत से हर कोई हैरान है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर जिम और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते थे।
प्रतीक का बिजनेस
प्रतीक ने लखनऊ में 'आयरन कोर फिट' नाम से जिम का बिजनेस वर्ष 2015 में शुरू किया था। अब इस जिम की कई ब्रांचें खुल चुकी हैं। बताया जाता है कि उनके सभी जिम आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस हैं। क्लाइंट्स से करीब 35 हजार रुपये प्रति वर्ष फीस ली जाती है। इसके अलावा प्रतीक ट्रेनिंग, प्रमोशन और कई ब्रांडों की ब्रांडिंग करते थे। इसके अलावा उनका प्रॉपर्टी का भी कारोबार था। UP NEWS
इतनी होती थी हर साल कमाई
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 5.5 करोड़ से 7 करोड़ तक हो सकती है। उनकी सालाना कमाई करीब 1.5 करोड़ रुपये होने का अनुमान जताया गया था। उनकी पत्नी अर्पणा यादव की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे में उन दोनों की चल और अचल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपये की बताई गई थी।
अखिलेश ने अपने भाई के निधन पर क्या कहा?
अपने भाई के निधन पर अखिलेश यादव गहरे दुख में दिखे उन्होंने कहा, "मैंने बचपन से उन्हें देखा। वह अब हमारे बीच नहीं रहे; यह बहुत दुख की बात है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे, और उनका सपना था कि वह जीवन में आगे बढ़ें और कोई सार्थक योगदान दें। ज़ाहिर है, हम कानून के मुताबिक ही आगे बढ़ेंगे—कानूनी प्रावधानों में जो भी निर्देश होंगे, और परिवार के सदस्य जो भी चाहेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने और अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह दी थी। कभी-कभी कारोबार में होने वाले नुकसान की वजह से लोग गहरे सदमे में चले जाते हैं। वह अब हमारे साथ नहीं हैं; हमारे पास जो भी कानूनी रास्ते उपलब्ध होंगे, हम उन्हें अपनाएंगे..." UP NEWS
विज्ञापन