विज्ञापन
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवगंत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर नाम आँखों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान उनके ससुर अरविंद सिंह विष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवगंत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर नाम आँखों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान उनके ससुर अरविंद सिंह विष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव सहित परिवार के कई सदस्यों ने अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे । UP News
अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक और पारिवारिक हस्तियां मौजूद रहीं। शव वाहन में धर्मेंद्र, आदित्य और अमन साला सहित परिजन साथ नजर आए, जबकि पत्नी अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुंचीं। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शामिल रहे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के पुत्र थे। UP News
विज्ञापन