Prayagraj News : Annual festival celebrated with pomp
भारत
RP Raghuvanshi
22 Dec 2022 04:32 PM
Prayagraj News : ओम बाल विद्या मंदिर इफको घियानगर परिसर में वार्षिकोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। नर्सरी से केजी स्तर के बच्चों ने मनोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें दुर्गा स्तुति, समूह नृत्य, समूह गान एवं नाटक शामिल रहा। सबसे आकर्षण का केन्द्र हमारा भारत पर आधारित एक समूह नृत्य रहा जिसमें देश की सांस्कृतिक, भाषाई एवं धार्मिक एकता को दर्शाया गया तथा लगभग सभी भाषाई प्रदेशों के संस्कृति को दर्शाया।
Prayagraj News :
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने अपने आशीर्वचन में बच्चों एवं शिक्षिकाओं की मेहनत की सराहना की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों के लिए उपहार की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि ओम बाल विद्या मंदिर की मानद निदेशक विनीता कुदेशिया ने कहा कि जितने छोटे बच्चे उतना अच्छा कार्यक्रम रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेनका सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यापिका पल्लवी विक्की ने किया। भव्या, जागृति, शाश्वत, श्रेयांश, अंशिका, समीक्षा व अन्य बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में संजय वैश्य, एम.डी.मिश्र, ए.पी.राजेन्द्रन, संजय भंडारी, श भू शेखर, पंकज पाण्डेय, विनय यादव,संजय कुमार मिश्र, स्वयं प्रकाश, शिक्षिकाएं ममता मिश्रा, मोनिका टण्डन, पूनम वर्मा, सीमा सिंह, शालिनी श्रीवास्तव व रश्मि शुक्ला शामिल रही।