उत्तर प्रदेश के प्रयगराज से तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के परिवार ने स्कूल के नाबालिग डांस टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के परिवार ने स्कूल के नाबालिग डांस टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद मामले में तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। UP News
परिवार के अनुसार, शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची ने निजी अंग में दर्द होने की बात अपनी मां को बताई। मां ने जब बच्ची को देखा तो उसके निजी अंग पर चोट के निशान मिले। इसके बाद परिवार घबरा गया और बच्ची को लेकर पहले स्कूल पहुंचा। वहां जानकारी लेने के बाद परिजन कैंट थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। UP News
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। बच्ची द्वारा बताई गई जानकारी और प्रारंभिक जांच के आधार पर स्कूल में डांस सिखाने वाले एक नाबालिग शिक्षक पर पुलिस का संदेह गया। इसके बाद बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डांस टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। UP News
एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि बच्ची के यौन उत्पीड़न की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन