UP News: वारदात पुराने शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र में गढ़ी कला मुहल्ले की है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

UP News: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फेल गई है। एक ही कमरे में पति, पत्नी और एक महिला की लाश मिली है। तीनों बोल-सुन नहीं सकते थे। शव एक ही बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे । वारदात पुराने शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र में गढ़ी कला मुहल्ले की है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पति-पत्नी गढ़ी कला मुहल्ले के एक मकान में किराए के कमरे में रहते थे।
सुशीला देवी ने बताया कि मृतक दंपति पिछले छह महीने से उनके दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे थे। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। मूकबधिर होने के कारण कोई उन्हें नाम से नहीं पुकारता था। उनसे मिलने आने वाले लोग भी अक्सर बोल-सुन नहीं सकते थे। सोमवार को एक महिला उनसे मिलने आई थी। सुशीला देवी ने कहा कि वे उसे नहीं पहचानती थीं, इसलिए परिवार की सदस्य समझकर पूछताछ नहीं की। मंगलवार सुबह कमरे का दरवाजा खुला देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर अंदर गए तो तीनों की लाशें पड़ी मिलीं।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले पर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई, "04.08.2026 को थाना शाहगंज अंतर्गत लीडर रोड के पास एक मोहल्ले में एक किराए के कमरे में 02 महिलाओं व 01 पुरुष का शव प्राप्त होने की सूचना पर उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया जानकारी प्राप्त हो रही है कि सभी मृतक मूक-बधिर हैं। उनके मध्य आपसी लड़ाई-झगड़े से ये घटना होना प्रतीत हो रहा है। सभी मृतक आसपास कूड़ा बीनने का कार्य करते थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"
विज्ञापन