विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रायगराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घटना सामने आते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रायगराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घटना सामने आते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास अंजाम दी गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले पीड़ितों को दौड़ाया और फिर धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। UP News
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय अंजाम दी गई जब तीनों बुजुर्ग अपने घर में मौजूद थे और संभवतः सो रहे थे। हमले के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया तीनों के शव घर से करीब 20 मीटर दूर बरामद हुए, जिससे यह आशंका और मजबूत हो जाती है कि जान बचाने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें बाहर तक पीछा कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान अमरावती देवी (65), पत्नी नींबूलाल; इंद्रावती देवी (62), पत्नी दूधनाथ; और श्यामलाल (65), पुत्र गुलजार के रूप में की गई है। UP News
घटना की सूचना मिलते ही प्रयागराज पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. अजय पाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले उन्हें जान से मारने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार, यह विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। UP News
विज्ञापन