विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक (दरोगा) द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे से लेकर स्थानीय स्तर तक सनसनी फैला दी है। महिला दरोगा ने अपने ससुर (सेवानिवृत्त दरोगा) पर दुष्कर्म और पति पर फायरिंग व प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक (दरोगा) द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे से लेकर स्थानीय स्तर तक सनसनी फैला दी है। महिला दरोगा ने अपने ससुर (सेवानिवृत्त दरोगा) पर दुष्कर्म और पति पर फायरिंग व प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल पक्ष ने भी महिला पर पलटवार करते हुए संपत्ति विवाद और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। थाना पारा में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं थाने में प्रदर्शन करने के मामले को लेकर महिला दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। UP News
पीड़िता ने गुरुवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ पारा थाने पहुंचकर करीब दो घंटे तक धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिला दरोगा की तबीयत बिगड़ने की भी सूचना सामने आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। UP News
जानकारी के अनुसार, महिला दरोगा ने एक प्रॉपर्टी डीलर से करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उनका चयन पुलिस विभाग में दरोगा पद पर हो गया। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और जातिगत टिप्पणी कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का कहना है कि पति ने भी कभी उसका साथ नहीं दिया, जिससे वह खुद को पूरी तरह अकेला महसूस करने लगी। महिला दरोगा ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर, जो स्वयं भी पूर्व दरोगा हैं, ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में चूहे मारने की दवा खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसने अपने पिता को जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार, जब उसके पिता मामले की शिकायत करने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया और असलहा तानकर भगा दिया गया। UP News
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला दरोगा की तहरीर पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और पति व अन्य परिजनों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पति की ओर से भी महिला दरोगा पर मकान पर कब्जे की नीयत से दबाव बनाने और परिजनों के साथ मिलकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। UP News
विज्ञापन