विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम, अवैध कॉलोनियों और अनियोजित शहरीकरण की समस्या को अब खत्म करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है।

UP News : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम, अवैध कॉलोनियों और अनियोजित शहरीकरण की समस्या को अब खत्म करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इलाके के कायाकल्प के लिए एक मिनी पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसका उद्देश्य लोनी को एक व्यवस्थित और सुगम शहरी ढांचे में बदलना है। UP News
इस योजना की नींव महायोजना-2031 पर रखी गई है, जिसमें सड़क नेटवर्क को विकास का मुख्य आधार बनाया गया है। प्राधिकरण का फोकस ऐसे मार्ग तैयार करना है जो मुख्य सड़कों को अंदरूनी इलाकों से जोड़ें, ताकि यातायात का दबाव कम हो और लोगों को सुगम आवागमन मिल सके। UP News
पूरे प्रोजेक्ट को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। शुरुआती चरण में 15 मीटर चौड़ी सड़क बनाकर काम को तेजी से शुरू किया जाएगा, जिसे आगे बढ़ाकर 30 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
* पहले चरण में टीला मोड़ से भारत सिटी के आगे तक करीब 1400 मीटर लंबी सड़क बनेगी।
* दूसरे चरण में पाइपलाइन रोड को जोड़ते हुए लगभग 1270 मीटर का मार्ग विकसित किया जाएगा।
* तीसरे चरण में 550 मीटर लंबी कनेक्टिविटी सड़क तैयार की जाएगी। UP News
अब तक कनेक्टिविटी की कमी के कारण लोनी में अवैध कॉलोनियों का तेजी से विस्तार हुआ है। नई सड़कों के बनने के बाद इस पर नियंत्रण लगेगा और निर्माण कार्य को नियमों के दायरे में लाना आसान होगा। इससे लोगों को वैध नक्शा पास कराने और योजनाबद्ध तरीके से निर्माण करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। UP News
विज्ञापन