विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

UP News : गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कॉलेज परिसर में ही फंदे से लटककर हुई इस घटना ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन बल्कि पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। UP News
जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के 30 वर्षीय प्रिंसिपल धीरज सिंह शनिवार को रोज की तरह कॉलेज गए थे। लेकिन रविवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान उनके छोटे भाई कॉलेज पहुंचे, जहां प्रिंसिपल का शव एक कमरे में पंखे के कुंडी से लटका हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर खोला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। UP News
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपने प्रेम संबंधों का जिक्र किया है। साथ ही आत्महत्या से पहले उन्होंने कथित तौर पर एक वीडियो बनाकर अपने ह्वाट्सएप स्टेटस पर भी साझा किया था। सुसाइड नोट में उन्होंने एक महिला शिक्षिका और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखा गया है कि पहले दोनों परिवारों की सहमति से शादी की बात हुई थी, लेकिन बाद में रिश्ते से इनकार कर दिया गया। UP News
परिजनों का कहना है कि मृतक का एक कॉलेज की शिक्षिका के साथ प्रेम संबंध था। परिवार के अनुसार, रिश्ते को लेकर पहले सहमति बनी थी, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला पक्ष की ओर से दबाव और धमकियों के कारण प्रिंसिपल मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने यह भी दावा किया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। UP News
क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट, मोबाइल रिकॉर्ड, ह्वाट्सएप स्टेटस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल से मिले सबूतों की जांच में जुटी हुई है
पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग इसे निजी जीवन और मानसिक तनाव से जुड़ा मामला बता रहे हैं, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन