PWD: पीडब्ल्यूडी 59 तबादले निरस्त करने फैसले की सर्वत्र सराहना
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:13 PM
Lucknow: लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (PWD) में नियम विरुद्ध किए गए तबादलों के निरस्त करने के सरकार के फैसले सर्वत्र सराहना हो रही है। दरअसल, इस मामले की शिकायत के बाद शासन की उच्चस्तरीय कमेटी की जांच और समीक्षा में बड़ी खामियां मिली हैं। समूह ‘क’ व ‘ख’ के 59 ऐसे अफसरों के स्थानांतरण कर दिए, जिनमें सीएम व मंत्री का अनुमोदन जरूरी था। सरकार ने अब इन सभी तबादलों को निरस्त करने का फैसला किया है।
शासन की ओर से गठित कमेटी ने जांच में पाया कि अधिशास्त्री अभियंता या उससे ऊपर के 26 अधिकारी जो 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही जगह पर थे, उनका तबादला नहीं किया गया। इसकी वजह भी नहीं बताई। इनमें से 12 अभियंता तो ऐसे हैं, जो 10 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं। वहीं, 31 अधिशासी अभियंता ऐसे हैं, जिनकी तैनाती को एक से 22 माह ही हुए थे, फिर भी उन्हें दूसरी जगह भेज दिया। इसके लिए प्रशासनिक कारण या शिकायत का जिक्र भी फाइल में नहीं है।
सरकार के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में भी हुए नियम विरुद्ध 89 डॉक्टरों के तबादले भी निरस्त हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसका प्रस्ताव भी शासन के पास है।